नायब तहसीलदार ने सतौन बाजार का किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों में मचा हड़कंप…..

नायब तहसीलदार ने सतौन बाजार का किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों में मचा हड़कंप…..

नायब तहसीलदार ने सफाई व्यवस्था का भी लिया जायजा…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में कमरऊ के नायब तहसीलदार कलम सिंह ने दुकानों की रेट लिस्ट की जांच व सफाई का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कमरऊ के नायब तहसीलदार कलम सिंह राजस्व कार्य को लेकर दो दिवसीय सतौन दौरे पर थे। शनिवार को नायब तहसीलदार कलम सिंह ने सतौन बाजार का औचक निरीक्षण किया तथा इस दौरान नायब तहसीलदार ने सब्जियों, नाई तथा, मिठाई व मीट दुकानों की रेट लिस्ट की जांच करी। इस दौरान कई दुकानों पर रेट लिस्ट गायब थी। नायब तहसीलदार कमल सिंह ने चेतावनी देकर छोड़ दिए तथा रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार कलम सिंह ने इस दौरान मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और दुकानदारों से सफाई रखने का आग्रह किया गया।

कमरऊ तहसील के नायब तहसीलदार कलम सिंह ने बताया की राजस्व कार्यों को लेकर दो दिन से सतौन में था इस दौरान बाजार का निरीक्षण किया गया तथा दुकानदारों को सफाई व्यवस्था रखने व दुकानों में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान उनके साथ कानून गो, पटवारी शांति प्रसाद, सुमीत कंवर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!