ITI पांवटा साहिब में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शुरु होने वाले (DDEO) अल्पावधि कोर्स के फार्म भरने का तिथि बढ़ाई गई….
ITI पांवटा साहिब में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शुरु होने वाले (DDEO) अल्पावधि कोर्स के फार्म भरने का तिथि बढ़ाई गई….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) पाँवटा साहिब जुलाई माह से 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत Domestic Data Entry Operator (DDEO) अल्पावधि कोर्स शुरु करने जा रहा है। यह कोर्स निःशुल्क होगा और कोर्स पास करने के बाद संस्थान रोजगार दिलाने में भी सहायता करेगा। इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2022 तक सादे कागज पर अपने समस्त प्रमाण पत्रों सहित – योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बोनाफाईड हिमाचली व दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) पाँवटा साहिब के प्रधानाचार्य ई. सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए व्यक्तिगत रूप से या फोन नं. 01704-222344 एवं 7018492234 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कोर्स की 30 सीटें भरी जानी हैं। साथ ही बताया कि उपरोक्त कोर्स के लिए वांछित योग्यता कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है एवं कोर्स की अवधि लगभग 3 महीने (400 घंटे) होगी। कोर्स पूर्ण करने के बाद पास होने वाले छात्रों-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त NSQF Level-IV प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। महिला छात्राओं को उपरोक्त कोर्स के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
