कल्याण नेगी बने सिरमौर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष,कड़े मुकाबले में पूर्ण तोमर को एक वोट से हराया..
कल्याण नेगी बने सिरमौर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष,कड़े मुकाबले में पूर्ण तोमर को एक वोट से हराया..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के श्री रेणुका जी में चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद में शिलाई के कल्याण सिंह नेगी ने पांवटा साहिब के पूर्ण तोमर को 1 वोट से पराजित किया।

रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के चुनाव श्री रेणुका जी प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के चुनाव पर्यवेक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ सोलन के जिलाध्यक्ष रजनीश कौशल, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण शर्मा, महासचिव चंद्रमोहन केवला, अनिल चौहान, देवेन्द्र मोस्टा शिमला, योगेश वर्मा सोलन आदि की देखरेख में चुनाव हुए। कुल मत 148 पड़े।
प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के अध्यक्ष पद के लिए शिलाई शिक्षा खंड से कल्याण सिंह नेगी व पांवटा साहिब शिक्षा खंड से पूर्ण तोमर के बीच हुआ। कुल मत 148 हुए जिसमें से एक मद रद्द किया गया। अध्यक्ष पद में जिसमें शिलाई से कल्याण सिंह नेगी को 74 वोट पड़े जबकि पांवटा साहिब के पूर्ण तोमर को 73 मत मिले। जिसमें कल्याण सिंह नेगी ने एक वोट से जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरला के रणधीर चौधरी, महासचिव नोहराधार से लक्षमण नेगी, कोषाध्यक्ष नारग से नारायण दत्त शर्मा, सतौन के नेत्र चौहान को महालेखाकार, मुख्य सलाहकार ब्रह्मानंद, सह सचिव लाल सिंह, अध्यक्ष महिला विंग कमलेश चौहान आदि को सर्वसम्मति से चुना गया।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नरेश ठाकुर,अनुप वर्मा, जगत सिंह, अजय कंवर, मनीष चौहान, रंगीलाल पुण्डीर, रघुवीर ठाकुर, अंजना ठाकुर आदि मौजूद थे।
