कोरोन संक्रमण से एक तिब्बतियन बृद्ध की मौत…..

कोरोन संक्रमण से एक तिब्बतियन बृद्ध की मौत…..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के पुरूवाला स्थिति तिब्बती कॉलोनी में आइसोलेट एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति कुछ समय पूर्व से कोरोना संक्रमित था। जिसके बाद उनको तिब्बती समुदाय के बीच ही आइसोलेट वार्ड में रखा गया था। लेकिन बीते कल वह कोरोना से जंग हार गया हैं।

अब मृत्यु के बाद कोरोना संक्रमित का कोविड नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना किट सहित एक टीम पुरुवाला भेजी हैं।

बता दें कि पांवटा क्षेत्र के पुरुवाला तिब्तीयन कॉलोनी से पहले ही कई पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

इसके अलावा मैहरूवाला से एक आशा वर्कर का पति व डेंटल कॉलेज की दो युवतियां भी संक्रमित हुई हैं।

पांवटा साहिब क्षेत्र के धौलाकुआं, बद्रीपुर, खोदरी माजरी आदि जगहों पर भी संक्रमित मिले हैं।

इस बारे में बीएमओ डॉ अजय देओल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक तिबतीयन बुजुर्ग की संक्रमण से मौत हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!