गिरिपार क्षेत्र की बिटिया रंजना का नैशनल महिला रग्बी खेल के लिए चयन, हिमाचल टीम में सिरमौर से एकमात्र खिलाड़ी…
गिरिपार क्षेत्र की बिटिया रंजना का नैशनल महिला रग्बी खेल के लिए चयन, हिमाचल टीम में सिरमौर से एकमात्र खिलाड़ी…
बिहार के पटना में होगी सीनियर महिला रग्बी खेल की नैशनल प्रतियोगिता…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र की बिटिया रंजना का चयन नेशनल रग्बी खेल के लिए हिमाचल की वरिष्ठ महिला रग्बी टीम में हुआ है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के पटना में 09 जून से 13 जून तक नेशनल रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेने गई है। हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ महिला रग्बी टीम के लिए शिलाई के टिम्बी निवासी रंजना का चयन हुआ है। जिला सिरमौर से एक ही खिलाड़ी का चयन हुआ है। नेशनल रग्बी खेल के लिए रंजना का चयन होने से गिरिपार क्षेत्र में खुशी की लहर है। इससे पहले भी रंजना नेशनल खेल चुकी है।
