प्रदेश का सर्वाधिक संवेदनशील जिले में क्यूं संकट में आईटी-पीसीआर टैस्टिंग….

प्रदेश का सर्वाधिक संवेदनशील जिले में क्यूं संकट में आईटी-पीसीआर टैस्टिंग….

ऐसा क्या हुआ अचानक, पड़ोसी जिलों से मंगवानी पड़ रहीं आरटीपीसीआर टैस्ट किटें

क्यूं हुई आरटीपीसीआर किट उपलब्ध करवाने वाली कंपनी सील, पढ़ें रिपोर्ट…

न्यूज़ एप/सोलन

हिमाचल प्रदेश के अति संवेदनशील जिला सोलन में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच आरटीपीसीआर टैस्ट किट का संकट आ गया है।

सीआरआई कसौली में सैम्पल जांचने के लिए आरटीपीसीआर किट ही जिला स्वास्थ्य विभाग के पास खत्म हो गए है।

बताया जा रहा है कि विभाग के पास जिस कंपनी से आरटीपीसीआर किट उपलब्ध होती थी उस कंपनी को 15 दिन के लिए सील कर दिया गया है। इस कारण आरटीपीसीआर टैस्ट किट की सप्लाई नहीं हो रही है।

जिला में किट की उपलब्धता न होने के कारण आईटीपीसीआर टैस्ट में भी गिरावट आ गई है। इस संकट की घड़ी में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच अब रैपिड एंटीजन टैस्ट ही एक बड़ा सहारा बने हुए है।

हालंकि जिला स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सोमवार तक आरटीपीसीआर किट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त पहुंच जाएगी।

विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीपीसीआर सैम्पल किट विभाग के पास चेन्नई की एक कंपनी से आती थी, लेकिन इस कंपनी में कर्मी बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव हो गए।

कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कंपनी को 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते जिला में आरटीपीसीआर टैस्ट किट की सप्लाई में कमी आ गई है। इस संकट से निकलने के लिए दूसरी कंपनी को ऑर्डर दे दिया गया है।

क्या कहते हैं सीएमओ….

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉक्टर राजन उप्पल का कहना है कि आरटीपीसीआर टैस्ट किट आईजीएमसी व नाहन मेडिकल कालेज से मंगवाई जा रही है और टैस्ट जांच के लिए भेजे जा रहे है।

उन्होंने बताया कि चेन्नई में जिस कंपनी से आरटीपीसीआर किट आती थी उस कंपनी में कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद 15 दिन के लिए सील किया गया है।

सरकार द्वारा दूसरी कंपनी को आर्डर दिया गया है। सोमवार तक पर्याप्त मात्रा में टैस्ट किट पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!