रैस्ट हाऊस के पास मिला लापता व्यक्ति का शव,जानिए कैसे हुई पहचान….
रैस्ट हाऊस के पास मिला लापता व्यक्ति का शव,जानिए कैसे हुई पहचान….
न्यूज़ एप/भराड़ी
ग्राम पंचायत सेऊ के अंतर्गत आने वाले निहारी जंगल में रैस्ट हाऊस के समीप शुक्रवार को एक शव मिला। स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना प्रधान पवन शर्मा को दी। उन्होंने पुलिस थाना घुमारवीं को सूचित किया। थाना से टीम इंस्पैक्टर रजनीश ठाकुर की अगुवाई में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। काफी दिनों से जंगल में होने के कारण शव सड़ी-गली अवस्था में होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई।
थैले में मिले बस के टिकट से चला मृतक का पता
शव के पास से मिले कपड़े के थैले की जांच जब इंस्पैक्टर रजनीश ठाकुर द्वारा की गई तो उसमें कुछ पैसे, न्यूज पेपर और बस का टिकट मिला, जिससे पता चला कि व्यक्ति भोरंज थाना क्षेत्र का है। टीम ने तुरंत इसकी सूचना भोरंज थाना को दी तो वहां से जानकारी प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गत 4 मार्च से गुमशुदा है।
परिजनों ने सामान और कपड़ों से की पहचान
वहीं घुमारवीं पुलिस ने मामले की सूचना भोरंज थाना को दी। उन्होंने मृतक के परिजनों को इस बारे में बताया। मृतक के परिजनों ने शव के पास मिले सामान और कपड़ों से व्यक्ति की शिनाख्त कर ली है। वहीं परिजनों ने बताया कि व्यक्ति गत 2 मार्च से गायब था।
मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान देशराज (67) पुत्र नारायण दास निवासी चंदरूही के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि फोरैंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। साक्ष्य इकट्ठे कर मामले में जांच की जा रही है।
