सैन्य सम्मान के साथ शहिद पंचतत्व विलिन

सैन्य सम्मान के साथ शहीद पंचतत्व में विलिन

न्यूज़ एप/कांगडा

कांगड़ा : श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए अशोक कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अशोक कुमार की पार्थिव देह शुक्रवार देर रात उनके पैतृक गांव सुलह विधानसभा के तहत काहनफट्ट पंचायत के देहरू गांव पहुंची थी और आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अशोक कुमार की अंतिम यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। देहरू गांव के श्मशानघाट पर सैंकड़ों लोगों ने शहीद को अश्रुपूर्ण विदाई दी।

श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में आतंकी हमले में गुरुवार को सीआरपीएफ में तैनात देहरू गांव के जवान अशोक कुमार शहीद हो गए थे। अशोक कुमार वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनकी शहादत का पता चलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया था। अशोक कुमार की पत्नी व दो बच्चे पिंजौर में रहते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य देहरू में रहते हैं। वे भी अशोक कुमार की पार्थिव देह के साथ काहनफट्ट पहुंचे। गुरुवार को शहादत की खबर मिलते ही अशोक कुमार के माता-पिता पर गमों को पहाड़ टूट पड़ा। उनकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। अशोक कुमार स्कूल के समय से कबड्डी व वॉलीबाल के खिलाड़ी रहे हैं। धीरा से जमा दो की पढ़ाई करने के बाद वे सीआरपीएफ में भर्ती हो गए थे और वहां पर चालक के पद पर तैनात थे। अशोक के निधन पर सीएम जयराम ठाकुर ने भी शोक जताया तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!