तिब्तीयन कॉलोनी में जारी है कोरोना की रफ्तार,15 सहित 22 नए मामले

तिब्तीयन कॉलोनी में जारी है कोरोना की रफ्तार,15 सहित 22 नए मामले…

कफोटा, माजरा व औधोगिक क्षेत्र गोंदपुर से भी आए नए मामले शामिल

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर में कोरोना लहर थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पांवटा साहिब के तहत गिरिपार के तिब्बती सेटलमेंट व मोनेस्ट्री पुरुवाला बुरी तरह प्रभावित हो चुका है।

आज शुक्रवार को फिर पौण्टा क्षेत्र से 22 नए मामले आये है जिनमें 15 तिब्तीयन मोनेस्ट्री पुरुवाला से शामिल हैं।

बता दें कि कल के बचे हुए टेस्ट सैम्पल 103 में से 78 नेगेटिव व 22 पॉजिटिव आये हैं। जबकि 3 सैम्पल रिजेक्ट किये गए हैं।

इन नए मामलों में गिरीपार क्षेत्र के कफोटा दुगाना, पातलिओ, माजरा, गोंदपुर, बातामंड़ी, किशनपुरा आदि से नए संक्रमित शामिल हैं। जबकि 15 नए मामले तिब्बती सेटलमेंट व मोनेस्ट्री पुरुवाला से है।

गौरतलब हो कि उपमंडल के तहत तिब्तीयन कॉलोनी पुरुवाला बूरी तरह प्रभावित थी। जबकि बीते कल तिरुपति फार्मा कंपनी भी चपेट में आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!