सतौन पंचायत के प्रतिनिधियों ने एसडीएम से ऊठाई पुलिया बंद करने की मांग…
सतौन पंचायत के प्रतिनिधियों ने एसडीएम से ऊठाई पुलिया बंद करने की मांग…
बरसात में मलबा आने से लोगों को हो रहा है नुकसान….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
विकासखंड पांवटा साहिब के सतौन पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल नैशनल हाईवे पर गांव के उपर बन रही एक पुलिया को बंद करवाने के मामले में एसडीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया।
सतौन पंचायत के प्रधान ममता देवी, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, जोगेंद्र चौहान, नरेश तोमर व सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया की पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर सतौन के पास पानी की निकासी के लिए एक पुलिया बनी हुई है। जिसका पानी व मलबा लोगों के घरों व खेतों में घुसता है। जिससे लोगों को हर साल नुकसान उठाना पड़ता है। शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया तथा पुलिया को बंद करने की मांग की गई। ग्रामीण ने कहा की सड़क के किनारे नाली बनाकर पानी को रेस्टहाउस के पास खड्ड में डाला जाये।
उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल मिला है तथा नैशनल हाईवे के अधिकारियों को कारवाई करने के निर्देश दिये गए है।
