वन विभाग की बड़ी कारवाई,जंगल में अवैध शराब बनाने वालें तीन माफिया गिरफ्तार, पुलिस में FIR दर्ज…
वन विभाग की बड़ी कारवाई,जंगल में अवैध शराब बनाने वालें तीन माफिया गिरफ्तार, पुलिस में FIR दर्ज…
जंगल में पेड़ों के अवैध कटान को भी दिया था अंजाम…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को जंगल में अवैध शराब बनाने व अवैध पेड़ कटान के मामलें में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली की जमोटवा जंगल मे अवैध शराब शराब बनाने का धंधा चला हुआ है। सूचना मिलने के बाद वनरक्षक सीमा, वनरक्षक अमिता, वनरक्षक संदीप व वनकर्मी बलबीर, श्यामलाल व इकबाल आदि ने देर रात को जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्यारा सिंह पुत्र सिंघा राम निवासी नारीवाला, बशीर पुत्र मुश्ताक निवासी जम्मूखाला व विक्की पुत्र प्यारा सिंह निवासी नारीवाला को मौके पर पकड़ा। मौके पर अवैध शराब की भट्टियां चल रही थी साथ ही भट्ठी को गर्म करने के लिए 6 सूखे पेड़ काटे गये थे। वन विभाग ने तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को अवैध शराब बनाने व पेड़ कटान के मामले में हिरासत में लिया है। जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है।
