प्रशासन द्धारा अवैध खनन के खिलाफ की गई कारवाई पर मजदूर नेता ने उठाये सवाल,कहा बड़े माफिया को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालकों को बनाया जा रहा है निशाना…

प्रशासन द्धारा अवैध खनन के खिलाफ की गई कारवाई पर मजदूर नेता ने उठाये सवाल,कहा बड़े माफिया को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालकों को बनाया जा रहा है निशाना…

बड़े माफिया दिनदहाड़े अवैध खनन को दे रहे है अंजाम, उत्तराखंड राज्य में होती है सप्लाई:प्रदीप चौहान

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में प्रशासन द्धारा अवैध खनन के खिलाफ की गई कारवाई पर मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने सवालिया निशान खड़े किये है। मजदूर नेता ने पत्रकार वार्ता कर कहां की प्रशासन बड़े खनन माफियाओं को बचाने के लिए ट्रेक्टरों के चालान व एफआईआर दर्ज कर रहे है।
उपमंडल पांवटा साहिब में पिछले काफी समय से अवैध खनन के मामलें सामने आ रहे थे। जिसके बाद एक सप्ताह में स्थानीय प्रशासन, पुलिस,वन विभाग तथा खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई कर भारी मात्रा में जुर्माना वसूल किया है तथा एक ट्रैक्टर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस कारवाई पर मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने सवाल खड़े किये है। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने पांवटा साहिब के यमुना होटल में पत्रकार वार्ता कर कहा की प्रशासन बड़े खनन माफियाओं को बचाने के लिए ट्रैक्टर वालों को निशाना बना रहे है। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब में कई क्रेशरों पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। जिससे क्रेशर उत्तराखंड में सप्लाई की जाती है। प्रदीप चौहान ने बताया की बड़े ट्रकों में 20-20 टन क्रेशर जाता है तथा बिल 9 टन का होता है। लेकिन प्रशासन इन पर कोई कारवाई नहीं करता। बड़े माफियाओं को बचाने के लिए प्रशासन अपने घर बनाने को ले जाने वालें रेत बजरी वालें ट्रैक्टरों पर ही कारवाई कर हजारों रूपये का जुर्माना करते है। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर बड़े खनन माफियाओं पर कारवाई नहीं की तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!