कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल…
कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल…
ग्रामीणों ने घायल को गहरी खाई से निकालकर पहुंचाया अस्पताल…..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर चांदनी के पास कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को गंभीर अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों से अस्पताल पहुंचाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति श्री रेणुका जी से नाहन निवासी संजीव शर्मा एक कार से सतौन की तरफ आ रहे थे की चांदनी के पास कार अनियंत्रित गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी की गहरी खाई में आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तथा घायल को गहरी खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए श्री रेणुका जी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति जेबीटी अध्यापक है जो सतौन की तरफ जा रहा था। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
