पांवटा साहिब में एसडीएम विवेक महाजन ने स्वच्छ हिमाचल अभियान का किया शुभारंभ
पांवटा साहिब में एसडीएम विवेक महाजन ने स्वच्छ हिमाचल अभियान का किया शुभारंभ
15 अगस्त तक आयोजित स्वच्छता सप्ताह के दौरान हर रोज़ विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में एसडीएम विवेक महाजन ने स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि हम सब बहुत भाग्यशाली है की हम इस परियोजना का हिस्सा बनने जा रहे है उन्होंने कहा की स्वच्छता हमारे खुद से आरम्भ होती है हमें खुद को स्वच्छ रखना है अपने आस-पास को स्वच्छ रखना है अपने विचारों को स्वच्छ रखना है इसी सोच से एक दिन सारा संसार स्वच्छ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने पर ही उसका सही निष्पादन हो सकता है इसलिए लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा अलग-अलग करके रखें और नगरपालिका परिषद तथा पंचायती क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा ले जाने वाली गाडी में डालें ताकि उसका वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जा सके।
उप मण्डलअधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने 11 बजे एसडीएम कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस प्रचार वाहन के माध्यम से आस-पास की सभी पंचायतों में 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 के अंतर्गत अपने आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई, जल स्रोतों की साफ सफाई व कूड़े को अलग अलग कर निष्पादन करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब में साफ-सफाई अभियान के दौरान 13 वार्डों के पार्षदों के नेतृत्व में बनाई गई अलग-अलग टीमो को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इन सभी टीमों को प्रदूषण को कम करने वाले पौधे भी दिये गए इन पौधे को उन स्थानों पर लगाया जाएगा जहाँ पर पहले कूड़ादान रखे गए थे।
इस दौरान रामपुर घाट क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से प्रदूषण कम करने वाले 120 पौधे रोपे गए तथा वन बचाओ जीवन बचाओ महिला समिति द्वारा औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर के आसपास 175 प्रदूषण कम करने वाले पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी, अधिशाषी अभियन्ता जगवीर वर्मा , सीइओ आर एस बेदी,नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर,उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, अधीक्षक जगदीश अत्री, कानून गो दीपक चौधरी, गौरव पाठक, अनिल शर्मा,ललित गोयल आदि मौजूद थे।
