आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर पांवटा साहिब के नगर पालिका मैदान में आयोजित होगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर पांवटा साहिब के नगर पालिका मैदान में आयोजित होगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता समाज दिवस समारोह नगर पालिका मैदान में मनाया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण कर हिमाचल पुलिस तथा एन सी सी द्वारा की जाने वाली मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी ।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाएगा ।
एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि इस अवसर पर निजी तथा सरकारी स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें मिनी इंडिया की झलक दिखाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों, गोताखोरों ,ऐसे सामाजिक संगठनों व लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने कोरोना काल में आम जन के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहत्री, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग केएल चौधरी,जगवीर वर्मा, आरपी तिवारी,वन परिक्षेत्राधिकारी ,खण्ड विकास अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!