पांवटा साहिब के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेयजल की किल्लत को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…
पांवटा साहिब के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेयजल की किल्लत को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…
जल्द पेयजल किल्लत का समाधान नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन: अतर नेगी
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महीने से पेयजल की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। इसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने एसडीएम विवेक महाजन से की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के देवीनगर में स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी ने पीछले एक महीने से पेयजल की किल्लत सामने आ रही है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी अतर सिंह नेगी, पूनम गुप्ता, पवन शर्मा, रजत, बस्ती राम , नवीन , हिमेन्दर ठाकुर, डॉक्टर अंजू,सुमन शर्मा, जेपी तोमर, एनएम वर्मा,नूतन शर्मा,भगत सिंह, हिमानी, रामचंद्र कपूर, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र नेगी आदि ने बताया की हर साल गर्मी के मौसम में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेयजल की किल्लत रहती है। उन्होंने बताया की पहले तीन टाईम पानी की सप्लाई आदि थी लेकिन अब एक समय भी पानी की सप्लाई मात्र 20 मीनट के लिए आती है। जिस कारण कॉलोनी वासियों को पूर्ण रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया की इसके बारे में कई बार हिमुडा के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। कॉलोनी वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही हिमुडा के अधिकारियों ने इसका समाधान नहीं किया तो सभी कॉलोनी वासी धरने देने पर मजबुर होंगे जिसके लिए अधिकारी जिम्मेवार होंगे।
उधर हिमुडा नाहन के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी का पानी को बोरवेल बहुत पुराना है तथा पाने का लेवल डाऊन हो गया है। नया बोरवेल बनाने के लिए एस्टिमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जायेगा।
