शर्मनाक : नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाता था सौतेला बाप…..
शर्मनाक : नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाता था सौतेला बाप…..
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने की एफआईआर, आरोपी सौतेला बाप गिरफ्तार….
न्यूज़ एप/रोहड़ू
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू में रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेला बाप अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को लंबे अरसे से हवस का शिकार बना रहा था।
आरोपी ने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 40 साल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की 14 वर्षीय किशोरी जब अढ़ाई वर्ष की थी, तब उसके पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद पीड़िता की मां ने रोहड़ू के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की।
पीड़िता का आरोप है कि दिहाड़ी मजदूरी के लिए उसकी मां दिन में बाहर जाती थी। ऐसे में घर में अकेला पाकर उसके सौतेले पिता ने कई बार उसके साथ दुराचार किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले पिता द्वारा गत वर्ष से यह घिनौना काम किया जा रहा है।
डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।
