उपमंडल पांवटा साहिब के 12 स्वास्थ्य केंद्रों में 1952 को लगाई कोविड वैक्सीन,CCI में 154 कर्मचारियों को लगी वैक्सीन….

उपमंडल पांवटा साहिब के 12 स्वास्थ्य केंद्रों में 1952 को लगाई कोविड वैक्सीन,CCI में 154 कर्मचारियों को लगी वैक्सीन….

बीएमओ अजय देवोल ने लोगों से की ये अहम अपील….

स्वास्थ्य विभाग की ये टीम मौके पर डटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में स्वास्थ्य विभाग ने 18+ कोविड वैक्सीन अभियान चलाया गया। 12 केंद्र में 1952 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसी के तहत राजबन में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीसीआई के सौजन्य से कर्मचारियों सहित 154 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। इससे पहलें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीसीआई कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट भी किये गये।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की सोमवार को 12 केंद्रों पर कोविड वैक्सीन अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 1952 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया को सीसीआई के सौजन्य से राजबन में भी 154 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकी पहलें कोरोना टैस्ट भी लिए गए साथ ही कहा कि मंगलवार को भी सीसीआई में वैक्सीन लगाई जायेगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील करी की कोरोना के लक्षण सामने आने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवाये ताकी समय रहते उपचार दिया जा सके। उन्होंने कहा की सभी लोग कोविड वैक्सीन भी लगाये ताकी कोरोना महामारी से बचा जा सके।

इस मौके पर डॉक्टर मनीष, बीपीएम रविन्द्र कुमार,सीसीआई एचआर हैड़ सुरेंद्र कुमार, हैल्थ वर्कर मीना, सीएचओ श्रृति,आशा वर्कर कंचन पूरी,सवरना,श्यामा देवी, प्रेमसुधा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!