SDM ने लिया मुख्य बाजार का जायजा,लोगों को किया कोरोना नियमों के प्रति जागरूक…
SDM ने लिया मुख्य बाजार का जायजा,लोगों को किया कोरोना नियमों के प्रति जागरूक…
लोगों की जागरूकता से ही हारेगा कोरोना:एसडीएम
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
जिला में प्रशासन द्धारा कोरोना कर्फ्यू में सभी दुकानों को पांच घटें खोलने के फैसले के बाद पांवटा साहिब एसडीएम विवेक महाजन ने मुख्य बाजार का निरीक्षण कर लोगों को कोरोना नियमों के बारें में जागरूक किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील देते हुए सभी दुकानों को पांच घंटे खोलने का फैसला लिया गया। जिसके बाद पांवटा साहिब में सोमवार से सभी दुकानें सुबह 9 बजें से दोपहर 2 बजें तक खोली गई है। मंगलवार दोपहर को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन व तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने मुख्य बाजार का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने सभी दुकानदारों से कोरोना नियमों का पालन करने आहावान किया तथा लोगों को कोरोना नियमों के बारें में जागरूक किया। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया को पांवटा साहिब में कोरोना के मामलें में कमी आई है। लेकिन अभी लोगों को सतर्क रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों को पांच घंटे तक खोला गया है। जिसके बाद सभी दुकानें बंद की गई है। मुख्य बाजार का जायजा लिया गया। लेकिन सभी दुकानों पर कोरोना नियमों का पालन करते पाये गए।
