शिलाई सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख..
शिलाई सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख..
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह राशि देने का ऐलान।
न्यूज़ एप/दिल्ली
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र मे हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर शोक प्रकट किया है। पीएमओ ने ट्विटर
पर प्रधानमंत्री की तरफ से शोक संदेश जारी किया है। जारी संदेश मे कहा गया है कि “हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम मोदी”
गोर हो कि सोमवार शाम को बारात में गई एक बोलेरो गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने से उसमे सवार 12 लोगों मे से 10 की मौत हो गई। इसमे ज्यादातर 20 वर्ष से कम आयु के युवा थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस हादसे पर दुख प्रकट किया है।
