बलदेव तोमर ने कफोटा आईटीआई भवन का किया भूमि पूजन,5 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा भवन..

बलदेव तोमर ने कफोटा आईटीआई भवन का किया भूमि पूजन,5 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा भवन..

कांग्रेस ने बिना बजट़ के किया था भवन का शिलान्यास:बलदेव तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में 5 करोड़ रूपये की लागत से बनने वालें आईटीआई भवन का भूमि पूजन खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया।
कफोटा में आईटीआई भवन के बजट के आभाव से कई सालों से यह कार्य लट़का हुआ था। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने भवन के लिए 5 करोड़ रूपये के बजट की स्वकृति दी तथा रविवार को खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने भूमि पूजन किया।
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही वोट बैंक की राजनीति की हैं। कफोटा आईटीआई भवन की भी चुनाविवर्ष में बिना बजट के भवन का शिलान्यास करवाया था। लेकिन बजट के नाम से फूटी कौड़ी तक मंजूर नही करवाई थी। खाली नाम की पट्टिका लगाकर क्षेत्र की भोली भाली जनता को ग़ुमराह किया था। उन्होंने कहा कि में कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूँ कि जब आपकी सरकार ने आईटीआई भवन का शिलान्यास करवा दिया था तो आज तक भवन क्यो नही बन पाया। खाली लोगो को वेवकूफ बनाया गया और लोगो से वोट बटोरने का कार्य किया।
बलदेब तोमर ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी तो उसके बाद कफोटा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने इस बारे में बात की थी। हमने कार्यकर्ताओ को आश्वासन दिया था कि इसके लिए बजट का प्रवधान किया जाएगा। हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष यह समस्या रखी और लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवाई हैं। भूमि पूजन कर दिया है और बहुत जल्द ही भवन बनकर तैयार हो जायेगा। भाजपा कांग्रेस की तरह कोरी घोषणाएं नही करती हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, महामंत्री कमलेश पुंडीर, अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती, पावटा ब्लाक समिति उपाध्यक्ष सुनील चौहान, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहम, गोपाल ठाकुर, प्रेम तोमर, पंचयात प्रधान मोहन ठाकुर, प्रेम शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष साधु राम चौहान, चंद्रमोहन शर्मा, भाजयुमो मण्डल महामंत्री रविंदर ठाकुर, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!