महिला ने पुल से छलांग लगाकर की आत्महत्या…

महिला ने पुल से छलांग लगाकर की आत्महत्या…

आस पास के लोगों ने महिला को छलांग लगाते देख, पुलिस को किया सूचित…..

पुलिस मामला दर्ज कर, आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी….

न्यूज़ एप/बिलासपुर

घुमारवीं शहर के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला 103 पर सिर खड्ड पुल से कूदकर एक महिला ने मौत को गले लगा लिया है।

मृतक महिला की पहचान नीलम कुमारी (49) पत्नी प्रकाश चंद गांव टोबका परोहा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। हालांकि महिला ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

लिहाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन शुरू कर दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला 103 पर स्थित सिर खड्ड पुल से नीलम कुमारी ने छलांग लगा दी।

इस दौरान महिला छलांग लगाने के बाद पानी में ना गिरकर पुल की नींव पर औंधे मुंह गिरी और मौके पर ही मौत हो गई है।

महिला ने छलांग लगाने से पहले अपना दुपट्टा और चप्पलें पुल पर खोल दी थीं। वहीं स्थानीय लोगों ने जब महिला को छलांग लगाते देखा तो वह भी तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना घुमारवीं थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के उपरांत पुलिस दल मौके पर पहुंचा और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!