पांवटा साहिब में पुलिस ने जंगल से एक व्यक्ति को 82 किलो गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की,नशा माफियाओं की धरपकड़ जारी….

पांवटा साहिब में पुलिस ने जंगल से एक व्यक्ति को 82 किलो गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की,नशा माफियाओं की धरपकड़ जारी….

425 किलों गांजे की खेप के साथ 5 आरोपियों की कर चुके है धरपकड़, नशा माफियाओं में हडकंप…

नहीं बख्शे जायेंगे नशा माफियाओं को:डीएसपी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के जम्मूखाला कज जंगल में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति 81 किलों गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अभी तक तीन करोड़ रूपये से अधिक की 425 किलों गांजा के साथ 5 आरोपियों को हिरासत में ले चुके है। नशा माफियाओं का गिरोह बड़ता ही जा रहा है। पुलिस इस मामलें से गहनता से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मई की रात को पुरूवाला पुलिस ने एक ट्रक से दो करोड़ रूपये की 303 किलों गांजे के साथ तीन आरोपियों का गिरफ्तार किया था। जिसके बाद फिर से पुलिस ने 3 मई को हरीपुर टोहाना के जंग से 41 किलों गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस को जांच में पता चला की नशा माफियाओं का गिरोह प्रदेश में सक्रिय है तथा रविवार को पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 वर्षीय नाजीर खान पुत्र लतीफ मोहम्मद अमरकोट, डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब को जम्मूखाला जंगल में के 81.635 किलो ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जो की लाखों रूपये की खेप बताई जा रही है। गांजे के मामलें में पुलिस नशा माफियाओं के गिरोह का भांडाफोड़ करते जा रहे है। पुलिस इस मामलें में गहनता से जांच में जूटी हुई है।
जंगल में छापेमारी के दौरान पांवटा साहिब के तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री,पुरूवाला के थाना प्रभारी विजय रघुवंशी भी मौजूद थे।
पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बाहदुर ने बताया की गांजे के मामलें में पांचवें आरोपी को पुलिस टीम ने जम्मूखाला के जंगल से 81.635 किलोग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामलें में गहनता से जांच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!