भूतपूर्व सैनिक संघठन ने मनाया शहीदी दिवस, शहीद शेर सिंह को दी श्रदांजलि..
भूतपूर्व सैनिक संघठन ने मनाया शहीदी दिवस, शहीद शेर सिंह को दी श्रदांजलि..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के सूरजपुर में शहीद शेर सिंह के शहीद स्मारक पर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने परिवार के सदस्यों के साथ श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पूर्व परिवार के सदस्यों ने शहीद स्मारक स्थल पर पूजा व यज्ञ करवाया।
भूतपूर्व सैनिक संगठन के सचिव नरेंद्र सिंह ठुंडू ने बताया की शहीद शेर सिंह के बारें में बताया की 14वीं बटालियन जम्मू व कश्मीर राईफल्स रेजिमेंट के अंतर्गत ऑपरेशन रक्षक में 28 राष्ट्रीय राईफल के अधीन कश्मीर में तैनात थे। 27 मई 2003 को शेर सिंह पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें उनके अदम्य साहस व बहादुरी के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
वर्तमान में शहीद शेर सिंह के परिवार में उनकी माता सत्या देवी, धर्मपत्नी वीना व पुत्र पंकज और पुत्री रश्मि हैं। परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को शेर सिंह के बलिदान पर गर्व है। ऑपरेशन रक्षक में भारत माता की सीमाओं की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।
इस मौके पर शहीद शेर सिंह की माता सत्या देवी, धर्मपत्नी वीना व पुत्र पंकज और पुत्री रश्मि तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई मीडिया प्रभारी स्वर्णजीत सिंह, दीपू ठुंडू तथा तिरुपति फार्मा से प्लांट एमडी एवं एचआर जगदीश चंद आदि ने शहीद शेर सिंह के स्मृति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
