गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से गिरीपार क्षेत्र के एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत…
गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से गिरीपार क्षेत्र के एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत…
पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के सतौन-सालवाला सड़क पर भटरोग के पास एक गाड़ी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खजान सिंह पुत्र दौलत राम निवासी नेड़ा, दुगाना सतौन की तरफ से सालवाला के लिए एचपी 71-7599 गाड़ी में सवार होकर जा रहा था की भटरौग के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी तथा चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई जबकी खजान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक गाड़ी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
