पांवटा साहिब में तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने संभाला पदभार….

पांवटा साहिब में तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने संभाला पदभार….

लम्बे समय से खाली चल रहा था तहसीलदार का पद…

कोरोना नियमों का करें पालन:वेदप्रकाश

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर में सबसे बड़ी तहसील पांवटा साहिब में आखिरकार लंबे समय के बाद तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने अपना पदभार संभाल लिया है।
पिछले लंबे समय से पांवटा साहिब तहसील में तहसीलदार का पद खाली चला हुआ था।
पांवटा साहिब से तहसीलदार कपिल तोमर का तबादला राजगढ़ के लिए हुआ था जिसके बाद से पांवटा साहिब में तहसीलदार का पद खाली चला हुआ था। जिससे से लोगों को अपने कार्य करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि प्रशासन ने कमरऊ के तहसीलदार को पांवटा साहिब मैं तैनात किया हुआ था।शुक्रवार को पालमपुर से पांवटा साहिब पहुंचे वेद प्रकाश अभिनेत्री ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने लोगों से अपील करते हुए बताया की प्रशासन द्बारा जारी कोरोना नियमों का पालन करें तथा मास्क का प्रयोग करें साथ ही कहा कि शादियों में फालतू की भीड़ इकट्ठी ना करें प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!