कोरोना संक्रमण से हो रही मृत्यु के बाद शव के दाह संस्कार करवाने के लिए जगह का चयन करने के लिए SDM ने किया स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ यमुना नदी का निरीक्षण..
कोरोना संक्रमण से हो रही मृत्यु के बाद शव के दाह संस्कार करवाने के लिए जगह का चयन करने के लिए SDM ने किया स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ यमुना नदी का निरीक्षण..
टीम के साथ शव वाहन को लेकर भी की चर्चा.
स्वर्ग धाम में दाह संस्कार को लेकर कुछ लोग कर रहे है विरोध…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमण से हो रही मृत्यु के शव के अंतिम संस्कार करवाने को लेकर एसडीएम विवेक महाजन ने स्वास्थ्य व नगर परिषद अधिकारियों के साथ जगह के चयन करने के लिए स्वर्ग धाम के पास यमुना नदी का निरीक्षण किया गया साथ ही साथ शव ले जाने के लिए शव वाहन के बारें में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ चर्चा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए स्वर्ग धाम में कुछ लोग विरोध कर रहे है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम यमुना नदी के किनारे शव का संस्कार कर रहे है। लेकिन बारिश के समय दाह संस्कार करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद स्थानीय एसडीएम विवेक महाजन ने यमुना नदी पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम के साथ निरीक्षण किया गया और यमुना नदी के किनारे टीन शैड़ बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ साथ कोरोना संक्रमण से मृत्यु के बाद शव को ले जाने को लेकर शव वाहन के बारें में भी चर्चा की गई।
इस दौरान तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, बीएमओ अजय देवोल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी, अधीक्षक जगदीश अत्री, कानून गो दीपक चौधरी आदि मौजूद थे।
