वारदात : पांवटा साहिब के देवी नगर में चले लाठी-डंडे…

वारदात : पांवटा साहिब के देवी नगर में चले लाठी-डंडे…

झगड़े के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी बदसलूकी की सूचना….

पुलिस दोनों गुटों के लोगों का मेडिकल करवा, जांच में जुटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के देवी नगर में दो मैडिकल स्टोर के बीच पुराने विवाद के चलते डंडे और कुर्सी बैंच चले जिसमें तीन लोगों को चोट आई बताया जा रहा है।

पांवटा साहिब के देवी नगर में 4:30 बजे के करीब अर्निका फार्मास्युटिकल और गुरु नानक मैडिकल स्टोर के बीच किसी विवाद के चलते झगड़ा हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि आधे घंटे से भी ज्यादा वहां पर मारपीट होती रही जिसके बाद पुलिस आई और पुलिस ने आकर किसी तरह उस झगड़े को रोका ।

वही आसपास के लोगों ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर के यहां उनका रिश्तेदार आया हुआ था जिसने काफी शराब पी हुई थी शराब के नशे में वह दूसरे मेडिकल स्टोर पर जाकर गाली गलौज करने लगा जिसके कारण यह झगड़ा इतना बढ़ गया

इस दौरान बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ भी इस मैडिकल स्टोर द्वारा बदसलूकी गाली गलौच की गई हालांकि पुलिस ने दोनों ही पार्टियों को थाने पहुंचा दिया है।

फिलहाल दोनों ही पार्टियों का पांवटा सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है वहीं थाना प्रभारी संजय शर्मा इस पूरे मामले को स्वयं देख रहे हैं जल्दी ही सामने आएगा कि किस की ओर से शुरुआत की गई और वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी की और गाली गलौज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!