सयुंक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन..

सयुंक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन..

उपमंडल पांवटा साहिब के संयुक्त किसान मोर्चा ने मंहगाई व निजीकरण के बारें में तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
सोमवार को पांवटा साहिब के किसानों ने पहलें विश्राम गृह में बैठक आयोजित कर की गई। जिसमें अनिंदर सिंह नोटी, गुरविंदर सिंह, चरणजीत सिंह आदि ने कहा कि केंद्र सरकार सभी सरकारी संस्थानों को प्राईवेट के हाथों में देना चाहता है। साथ ही कहा की देश में पेट्रोल, डीजल तथा घरेलू गैंस सिलेंडर इतने महंगे हो गये है की आम आदमी का जीवनयापन पड़ा मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार को इस पर गंभीरता से विचार कर आम आदमी को राहत देना चाहिए । बैठक के बाद संयुक्त किसान संगठन ने तहसीलदार कपिल तोमर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!