पावर कट : अब 29 अप्रैल को इन इलाकों में रहेगा पावर कट…

पावर कट : अब 29 अप्रैल को इन इलाकों में रहेगा पावर कट…

फोरलेन के चलते विद्युत लाईने स्थानांतरित करने के कारण रहेगी विद्युत बाधित….

सुबह 10 बजे से पहले निपटाएं आवश्यक काम…..

न्यूज़ एप/सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह निर्णय चम्बाघाट (सोलन) में फोरलेन कार्य के कारण विद्युत लाईनों को स्थानांतरित करने के दृष्टिगत लिया गया है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।

उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 29 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक फोरेस्ट काॅलोनी, जिला उद्योग केन्द्र, चम्बाघाट चैक, बेर पानी, बेर खास, बेर गांव, एनआरसीएम, शिल्ली, जौणाजी, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फ्लाई, फशकना, नडोह, बजरोल, शूलिनी नगर के कुछ क्षेत्र एवं आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!