कोरोना संकर्मित होने के बाद नप की पूर्व अध्यक्षा रेखा तोमर ने तोड़ा दम
कोरोना संकर्मित होने के बाद नप की पूर्व अध्यक्षा रेखा तोमर ने तोड़ा दम
उपचार के दौरान आया कार्डियक अटैक बना मौत का कारण…
इलाके में शोक की लहर, दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर जताया शोक…
न्यूज़ एप/नाहन
कोरोना संक्रमित होने के बाद नाहन नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेखा तोमर की मौत हो गई।
रेखा तोमर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उन्हें बीते 19 अप्रैल को साईं अस्पताल में भर्ती किया गया था।
जिसके बाद आज सुबह कोरोना उपचार के दौरान कार्डियक अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। वे 70 वर्ष की थी।
शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक रही रेखा तोमर रिटायरमेंट के बाद सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेती रही। वह पूर्व भाजपा नेत्री व मंत्री रही श्यामा शर्मा की भी काफी करीबी थी।
रेखा तोमर के अचानक इस तरीके से दुनिया को अलविदा कह जाने पर पूरे नाहन सहित जिला में शोक की लहर है।
प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक डॉ राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, सहित तमाम भाजपा नेताओं व कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी आदि ने भी उनकी अचानक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
