नेशनल हाईवे ध्वस्त होने के 13 दिन बाद भी डीसी ने नही ली सुध,गुस्साए ग्रामीणों ने काम रोका..

नेशनल हाईवे ध्वस्त होने के 13 दिन बाद भी डीसी ने नही ली सुध,गुस्साए ग्रामीणों ने काम रोका..

नेशनल हाईवे के ध्वस्त होने से सैकड़ो गांव के ग्रामीण प्रभावित…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 के बंद हुए 13 दिन हो गए। लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी डीसी ने मौके का जायजा नहीं लिया है। जिस कारण ग्रामीणों में रोष है तथा ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे खोलने का निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। जिससे अब नेशनल हाईवे खुलने के आसार कम लग रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 बड़वास के पास काली ढांग के पास भूस्खलन होने के कारण 100 मीटर का हिस्सा ध्वस्त हो गया। जिससे नेशनल हाईवे पूर्ण रूप से बंद हो गया है। जिस कारण शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 50 पंचायतों के सैंकडो गांव के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बड़वास पंचायत के प्रधान निर्मला चौहान, उपप्रधान गुमान सिंह, पूर्व प्रधान रामलाल चौहान, जय सिंह, पूर्ण ठाकुर, नंबरदार कर्म सिंह चौहान, गुमान सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया की नेशनल हाईवे भूस्खलन होने से ध्वस्त हो गया है। जिसके बाद से नई सड़क ग्रामीणों की जमीनों से निकाली जा रही है। जिसमें करीब 50 बीघा जमीन ग्रामीणों की बरबाद हो रही है। ग्रामीणों का कहना है की नेशनल हाईवे बंद हुए 13 दिन हो गये लेकिन 13 दिन बीत जाने पर भी प्रशासन ने ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली है। जिस कारण नेशनल हाईवे का कार्य बंद हो गया है। हांलाकि ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने मौके पर डिमार्केशन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम भेज दी है।

उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की नेशनल हाईवे में आ रही ग्रामीणों की भूमि की डिमार्केशन करने के लिए मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजी गई है तथा भूमि मालिकों को मुवावजे देने के लिए फाईल तैयार की जा रही है। ग्रामीणों से बातचीत कर निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!