पांवटा साहिब में कलाकारों ने दी आपदा प्रबंधन की जानकारियां।
पांवटा साहिब में कलाकारों ने दी आपदा प्रबंधन की जानकारियां।
नाहन/न्यूज़ एप
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के समन्वय से चल रहे विशेष जागरूकता अभियान में आज उपमंडल संगडाह के अंधेरी व चाडना, बढग तथा गताधार,उप मंडल पांवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगानी व बनौर आपदा न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। सिरमौर जिला में अब तक 48 स्थानो पर फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान गीत -संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निर्माण प्रथाओं के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि घर बनाने से पूर्व स्थान का सही चयन करें तथा मिट्टी की जांच अवश्य करवा लें ताकि पता चल सके कि
कि जिस जगह मक्कान बनाया जा रहा है वह स्थान भूसख्लन प्रभाव वाला तो नही है।
कलाकारों ने बताया कि हमें आपदाओं से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जनकारियां होनी चाहिए तथा इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों, बुजुर्गों के साथ भी सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा मौसम से संबंधित जारी की जाने वाली चेतावनी पर अमल करें तथा भारी बारीश, बर्फबारी व भीषण गर्मी जैसी चेतावनी जारी होने पर यात्रा न करें।
कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन से नोडल अधिकारी लोकेश शर्मा ने लोगो को आपदा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । इस दौरान उपस्थित लोगों को भवन निर्माण व आपदा प्रबंधन पर आधारित सूचना,शिक्षा व संचार सामग्री (आइ ई सी) वितरित की।
