अपना घर आश्रम अफसर के लिए बना फरिश्ता, आठ महीने से लापता बेटे को मिलवाया मां से, मां हुए भावुक

अपना घर आश्रम अफसर के लिए बना फरिश्ता, आठ महीने से लापता बेटे को मिलवाया मां से, मां हुए भावुक

रूड़की/न्यूज़ एप

अपना घर आश्रम रूड़की ने आठ महीने से लापता बेटे को उसकी मां से मिलवाया। बेटे को देख मां की निकले आंसू।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना घर आश्रम रुड़की सनी चौधरी को 13 नवंबर 2024 को सूचना मिली कि एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति काफी समय से रेलवे स्टेशन सहारनपुर में असहाय रूप से घूम रहा है। जिसके बाद अपना घर आश्रम रूड़की की टीम एंबुलेंस लेकर रेलवे स्टेशन सहारनपुर पर पहुंची तथा व्यक्ति को रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम लाएं जहां पर व्यक्ति का उपचार किया गया। उपचार करने के बाद व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक हुई तथा 18 मार्च को व्यक्ति से बातचीत की तो उन्होंने अपना नाम अफसर अहमद निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश बताया। जिसके बाद अपना घर आश्रम ने कानपुर के ग्राम सरपंच संजय सचान से फोन के माध्यम से बात हुई। संजय सचान ने अफसर अहमद के घर पर जानकारी दी तब अफसर की माता से बात हो पाई। अफसर अहमद की माता ने बताया कि अफसर लगभग 8 महीने से घर से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। रविवार को अफसर अहमद की माता अपना घर आश्रम रूड़की आई जहां पर वह अपने बेटे को देखकर भावुक हो गई। उनकी माता अफसर अहमद को अपने घर कानपुर ले गई। अफसर अहमद की माता ने अपना घर आश्रम रूड़की का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!