निजी अस्पतालों में 1 फरवरी से हिमकेयर पर नहीं होगा फ्री इलाज, क्या है कारण, पढ़ें यह खबर

निजी अस्पतालों में 1 फरवरी से हिमकेयर पर नहीं होगा फ्री इलाज, क्या है कारण, पढ़ें यह खबर

न्यूज़ एप/शिमला

निजी अस्पताल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के प्रधान डा. रितेश सोनी ने कहा कि पहली फरवरी से हिमकेयर हेल्थ कार्ड स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आठ महीने से अधिक समय से सरकार द्वारा निजी अस्पतालों का बकाया करोड़ों का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में निजी अस्पतालों को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। डा. रितेश सोनी ने कहा कि आयुष्मान स्वास्थ्य देखभाल योजना भारत की वंचित आबादी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं और जो नागरिक केंद्र की योजना में शामिल नहीं थे, उनके लिए हिमाचल सरकार द्वारा एक समानांतर योजना हिमकेयर शुरू की गई थी। अब स्थिति यह है कि राज्य में लगभग हर व्यक्ति के पास यह स्वास्थ्य कार्ड है और वह कैशलेस सुविधा का लाभ उठा रहा है।
एसोसिएशन ने कहा कि दवा और स्वास्थ्य उपकरण आपूर्तिकर्ता आपूर्ति बरकरार रखने में अनिच्छुक हो रहे हैं क्योंकि उन पर भी निजी अस्पतालों की आपूर्ति के भारी लंबित बिलों का बोझ है और इस स्थिति के कारण सभी पर गंभीर मानसिक और वित्तीय तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। अगर राज्य भर में निजी स्वास्थ्य संस्थानों का बकाया नहीं चुकाया तो फरवरी के पहले सप्ताह में सांकेतिक बंद रहेगा और मांग न माने जाने पर इसे अनिश्चितकालीन तक बहिष्कार किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों की सेवा जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!