पैरा स्पोर्ट्स बैडमिंटन में हिमाचल को स्वर्ण पदक लाने वाले अनिल ठाकुर को रोटरी क्लब ने भेंट की मोटराइज्ड व्हीलचेयर

पैरा स्पोर्ट्स बैडमिंटन में हिमाचल को स्वर्ण पदक लाने वाले अनिल ठाकुर को रोटरी क्लब ने भेंट की मोटराइज्ड व्हीलचेयर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने शिलाई के दिव्यांग व्यक्ति अनिल ठाकुर को तिरुपति हेल्थ केयर के द्वारा एक मोटराइज्ड व्हीलचेयर प्रदान की गई।
शिलाई का रहने वाला अनिल ठाकुर पैरा स्पोर्ट्स बैडमिंटन में हिमाचल को स्वर्ण पदक जिताकर हिमाचल प्रदेश की गरिमा को बढ़ाया हैं।
रोटरी क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्ष कविता गर्ग ने बताया कि अनिल ठाकुर ने यह प्रण किया है कि वह हिमाचल प्रदेश के लिए और भी पदक जीतकर लायेगा ।
इस बार अनिल ठाकुर पैरा बैडमिंटन स्पोर्ट्स में भाग नहीं लेगा बल्कि भारत फेंसिंग में नेशनल खेलने जा रहा है जो की फरवरी के महीने में आयोजित होगी। इस मोटराइज्ड व्हीलचेयर के लिए अनिल ठाकुर ने रोटरी क्लब की प्रधान कविता गर्ग एवं तिरुपति ग्रुप के डायरेक्टर्स अरुण गोयल एवं अशोक गोल का धन्यवाद किया और कहा कि जिस तरह से उन लोगों ने उस पर विश्वास करके यह व्हीलचेयर दी है वह इसको खेलों में साबित करके दिखाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!