पांवटा साहिब में दो गुटों की खूनी झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

पांवटा साहिब में दो गुटों की खूनी झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुर घाट में दो गुटों के खूनी झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को राकेश कुमार पैदल घर की तरफ जा रहा था कि एक निजी दवा कंपनी के पास गोलू सैनी 6 लोगों के साथ पहुंचा और राकेश कुमार के ऊपर लोहे की राड़ से हमला कर दिया हमले के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले में राकेश कुमार के एक पैर व हाथ फैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राकेश के परिजन इकट्ठा हुए तथा गौलू सैनी के घर पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों की तरफ से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों गुटों की तरफ से शिकायत दर्ज कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!