नहीं चलेगी ई-रिक्शा चालको की मनमानी, एसडीएम ने बैठक में ई-रिक्शा चालको को दिए निर्देश…
नहीं चलेगी ई-रिक्शा चालको की मनमानी, एसडीएम ने बैठक में ई-रिक्शा चालको को दिए निर्देश…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने ई-रिक्शा चालको के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में लोगों से ई-रिक्शा चालको द्वारा अधिक किराया लेने का मामला सामने आया था। जिसके बाद वीरवार को एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने एसडीएम कार्यालय में ई-रिक्शा चालको के साथ बैठक की। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि ई- रिक्शा चालक छोटे बच्चों का आधा किराया ले साथ ही ई-रिक्शा पर शिकायत नंबर लगाया जाये ताकि लोगों को कोई दुविधा न हो। एसडीएम ने कहा कि ई-रिक्शा चालक हर चौक का किराया भी निर्धारित करें साथ ही ई-रिक्शा को धीमी गति से चलाये। उन्होंने कहा कि अगर कोई रिक्शा चालक ट्रैफिक नियमों का उलंघन करते हुए व तय रेट से अधिक किराया लेते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
इस मौके पर नायब तहसीलदार मोहम्मद फरीद, आरटीओ सोना चौहान, पोलूशन बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा,
सहायक अभियंता दलीप कपूर आदि मौजूद थे।
