मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में नवगठित छात्र परिषद ने ग्रहण की शपथ
मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में नवगठित छात्र परिषद ने ग्रहण की शपथ
अर्जुन प्रकाश गोयल चुने गये दक्ष नारंग कल्चरल कमेटी के अध्यक्ष
न्यूज़ एप/मसूरी
सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में छात्र परिषद का गठन किया गया। जिसमें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी निदेशक श्रीनिवास आर कतिकिथाला ने चयनित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान वेदांत माहेश्वरी ने कलिंस हाउस कैप्टेन, पर्वराय सरदाना ने वाइस कैप्टेन, सत्यधोज कार्की ने गेटली हाउस कैप्टेन, सुकृत कुमार ने वाइस कैप्टेन, रिकी यादव ने मार्टिस हाउस कैप्टेन, रियो गांजालविस ने वाइस कैप्टेन, अथर्व वालिया ने टैपसिल्स हाउस कैप्टेन तथा जे इथेन फ्रांसिस ने वाइस कैप्टेन पद की शपथ ली। वहीं, राजवीर गुंबर स्कूल हेड प्रिफेक्ट, अक्षत बांका, माधव कुंद्रा, अविरल नेगी, आदित्य राज गोयल, आदित्य सजवाण, माणिक सिंघल, मयंक कुमार, माधव रमेश व आयुष रस्तोगी स्कूल प्रिफेक्ट बने। जबकि उदय अग्रवाल डिबेटिंग सोसाइटी प्रेसीडेंट युवराज सिंह सेक्रेटरी, नमन राय एडिटोरियल बोर्ड प्रेसिडेंट, भ्रानुम जैन, अमतेश्वर सिंह, पार्थ गाबा, श्रेष्ट बंसल एडिटोरियल बोर्ड सदस्य बने। इसी तरह दक्ष नारंग कल्चरल कमेटी हेड, अर्जुन प्रकाश गोयल, कृपाणायुद्ध चौधरी, क्रिस्टोफर डिसूजा तथा बिसमन कौर कल्चरल कमेटी सदस्य चुने गए। मल्टीमीडिया के सुचारू संचालन के लिए प्रद्युमन सिंह व आरुष डैंग- को चुना गया। इस अवसर पर विगत शैक्षिक वर्ष में अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ, वाइस प्रिंसिपल ब्रदर शाजू थामस, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ब्रदर पीयू जार्ज, पीडी जायसवाल, दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी आदि उपस्थित रहे।
