पांवटा साहिब SDM कार्यालय में स्थित आधार केंद्र दो महीने से बंद,लोग परेशान,प्रशासन बेखबर….

पांवटा साहिब SDM कार्यालय में स्थित आधार केंद्र दो महीने से बंद,लोग परेशान,प्रशासन बेखबर….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में स्थित आधार केंद्र पिछले 2 महीने से बंद होने के कारण दूरदराज क्षेत्र के लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि एसडीएम कार्यालय में स्थित आधार केंद्र पिछले 2 महीने से बंद पड़ा हुआ है। लेकिन स्थानीय एसडीएम को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए पांवटा साहिब एसडीएम कार्यालय में आधार केंद्र खोला था जहां पर शिलाई, श्री रेणुकाजी नाहन व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग आधार केंद्र में आधार कार्ड बनाने व दुरुस्त करवाने के लिए आते हैं। लेकिन आधार केंद्र में लैपटॉप में तकनीकी खराबी होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जिस कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिलाई क्षेत्र के निवासी प्रदीप पंवार,अनील कुमार, दिनेश कुमार, अरविन्द सिंह, राजेंद्र ठाकुर, पूजा ठाकुर, सीमा देवी आदि ने बताया कि आधार केंद्र में काम करने वाले कर्मचारी ने 2 महीने पहले लैपटॉप को ठीक करवाने के बारे में प्रशासन को लिखा था लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने इस पर कोई गौर ने किया है। उन्होंने बताया की दूरदराज क्षेत्रों से लोग यहां पर अपना नया आधार कार्ड बनवाने व आधार कार्ड को दुरुस्त करवाने के लिए आते हैं। लेकिन आधार केंद्र बंद होने के कारण लोगों को बैरंग ही वापिस घर लोटना पड़ता है। जिस कारण सरकार व प्रशासन के प्रति लोगों में खासा रोष है।

उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि मुझे इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा है तो आधार केंद्र के कर्मचारी को बुलाकर इस बारे में पूछताछ की जाएगी और जल्द ही आधार केंद्र को शुरू करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!