कोर्ट परिसर में खुले विशेष कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर: बार एसोसिएशन

कोर्ट परिसर में खुले विशेष कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर: बार एसोसिएशन

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

बार एसोसिएशन पांवटा साहिब ने कोर्ट परिसर में विशेष कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की मांग की है।
पांवटा साहिब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय चौहान,अधिवक्ता आत्माराम शर्मा, शीशपाल चौधरी,नरेश तोमर, दिनेश तोमर, राजेंद्र नेगी, हर्ष तोमर, रविन्द्र ठाकुर आदि ने बताया कि पांवटा साहिब कोर्ट परिसर में हर रोज सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं को लोगों से मिलते रहते है तथा लगभग 150 अधिवक्ता सहित 50 के करीब न्यायिक कर्मचारी काम करते है। इस लिए कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य विभाग को विशेष कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर खोलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!