सीएम जयराम ठाकुर ने अपने दोस्त बलदेव तोमर को दी एक और सौगात, सतौन डिग्री कॉलेज को कैबिनेट से मिली मंजूरी, क्षेत्र में खुशी की लहर
सीएम जयराम ठाकुर ने अपने दोस्त बलदेव तोमर को दी एक और सौगात, सतौन डिग्री कॉलेज को कैबिनेट से मिली मंजूरी, क्षेत्र में खुशी की लहर
डिग्री कॉलेज की मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बलदेव तोमर का जताया आभार….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर प्रदेश सरकार ने 17 पदों के साथ कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिली है। कैबिनेट बैठक में डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा दौरे के दौरान खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के आग्रह पर सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी दे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की दोस्ती किसी से छूपी नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मित्र बलदेव तोमर के कहने पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं कर उसे पूरी भी की है। जिसके बाद से पूरे प्रदेश में जयराम ठाकुर और बलदेव तोमर की दोस्ती की चर्चा है। कैबिनेट बैठक में सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी के बाद से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कैबिनेट बैठक से मंजूरी मिलने पर सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान,बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर,सतौन पंचायत प्रधान ममता देवी, उपप्रधान गुलाब ठाकुर, पौका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान, कांटी मशवा पंचायत के प्रधान काहन सिंह कंवर, कठवार पंचायत के प्रधान महेंद्र ठाकुर, अरविंद चौहान, कोड़गा पंचायत प्रधान लीला देवी, सखौली पंचायत प्रधान अमरा देवी, सतौन बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान,कोड़गा बीडीसी सदस्य प्रवेश शर्मा, सुनील कपूर,सतीश शर्मा, संजय नेगी, जोगेंद्र चौहान, दलीप तोमर, जगदीश शर्मा, मदन तोमर, विशाल चौहान, महिला मंडल प्रधान रेणु नेगी, शिवानी चौहान,प्रेम तोमर, पूर्ण ठाकुर, सुनीता ठाकुर, पिंकू तोमर आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का आभार प्रकट किया है।
