हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार….

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार….

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल- हरियाणा सीमा पर बहराल में पुलिस टीम ने अवैध शराब की खेप के साथ एक तस्कर को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली कि हरियाणा की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ एक गाड़ी में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है।वीरवार देर रात को पांवटा साहिब पुलिस टीम ने अंतर्राजीय सीमा बहराल पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान आने-जाने वाली गाडि़यों की तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान समय करीब 2:30 बजे रात एक पिकअप एचपी 63-6949 वाहन यमुनानगर की ओर से मौका पर आया। जिसकी तलाशी के दौरान उक्त वाहन में ईंटो के नीचे शराब की पेटिया छुपाकर रखी हुई पाई गई तथा उक्त वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिस पर सेल ओन्ली हरियाणा लिखा था।
जिसमें शराब देसी मार्का चार्ली माल्टा की 600 बोतलें और बीयर मार्का किंग फिशर की 60 बोतलें शामिल थी। उक्त वाहन को उस समय चालक निवासी गांव कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर उम्र 32 साल चला रहा था। वाहन चालक के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में हिमाचल आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के मामले में आगामी कार्रवाई जा रहा है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!