हरिपुर खोल में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक…

हरिपुर खोल में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक…

पेंटिंग में भुपेंद्र व स्लोगन प्रतियोगिता में राधिका ने झटका पहला स्थान…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर खोल में स्कूली बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान इस दौरान पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर खोल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया की इस दौरान पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में भुपेंद्र कौर प्रथम व योगिता ने दुसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में राधिका प्रथम व तमन्या दुसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर पंकज शर्मा, सुदर्शन कौर, सुनीता कुमारी,मीना कुमारी, योदवेन्द्र कुमार,अजय सैनी, परिक्षित कश्यप, राकेश कुमार,हरदीप सिंह व रीना कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!