अवैध खनन के खिलाफ DFO की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर सीज कर वसूला 41000 जुर्माना…
अवैध खनन के खिलाफ DFO की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर सीज कर वसूला 41000 जुर्माना…
वन विभाग की कार्रवाई से खनन माफिया में मचा हड़कंप…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
वन मंडल श्री रेणुका जी के अंतर्गत चांदनी में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रेक्टर को सीज कर 41 हजार रूपए का जुर्माना किया है। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंडल श्री रेणुका जी के डीएफओ उर्वशी ठाकुर सतौन की तरफ दौरे पर आ रही थी की उन्हें चांदनी के पास गिरी नदी में कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए दिखे। डीएफओ ने तुरंत वन विभाग के अन्य स्टाफ को मौके पर बुलाकर गिरी नदी में छापेमारी की छापामारी के दौरान नदी में ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियां में लगे हुए थे। वन विभाग की टीम को देखकर कुछ ट्रैक्टर चालक मौके से भाग खड़े हुए तथा दो ट्रैक्टर को मौके पर की पकड़कर सीज किया गया व 41000 रूपए जुर्माना किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
उधर श्री रेणुका जी के डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर को सीज कर 41 हजार रुपए जुर्माना किया गया है।
