नॉटी बताएं, कांग्रेस के कार्यकाल में सीएम से कितनी मांगें पूरी करवाई,झूठ फैलाना बंद करें…

नॉटी बताएं, कांग्रेस के कार्यकाल में सीएम से कितनी मांगें पूरी करवाई,झूठ फैलाना बंद करें…

भाजपा सरकार में अम्बोया में ITI,पुरूवाला को दो सब डिवीजन के साथ करोड़ों रूपए की योजना मिली: अरविन्द गुप्ता

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब भाजपा मंडल ने प्रेस बयान जारी करते हुए कांग्रेस के नेता अनिंदर सिंह नोटी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की अनिंदर सिंह नोटी झूठ बोलना बंद कर दें व पाँवटा साहिब की प्रबुद्ध जनता को बेवक़ूफ़ समझना बंद करे।
पांवटा साहिब भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने प्रेस बयान में कहा कि नोटी अपनी ज्ञान को दुरुस्त कर ले। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल में पहले भी दो बार सरकारी कार्यक्रम में व दो बार पार्टी के कार्यक्रम में पांवटा साहिब का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अम्बोया में आईटीआई, पुरूवाला में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन तथा विधुत बोर्ड का सब डिवीजन की घोषणा की तथा करोड़ों रुपए की घोषणायें भी की जो की धरातल पर उतर चुकी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाएँ पांवटा की जनता को समर्पित की हैं। मुख्यमंत्री ने इससे पहले 13 अप्रैल 2018 को पाँवटा साहिब में नगर परिषद खेल मैदान में जनसभा की व लोगों की जनसमस्यायें सुनी थी। इसके बाद 27 सितम्बर 2019 को गोरखुवाला में जनसभा की व यहां पर लोक निर्माण विश्राम गृह पांवटा साहिब में जनसमस्याएँ सुनी। अरविन्द गुप्ता ने कहा की इसके आलवा मुख्यमंत्री ने मार्च 2022 को 3 दिवसीय पार्टी कार्यक्रम और पिछले दिनो में मण्डल मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भी मुख्यमंत्री ने लोगों की जनसमस्याए सुनी थी व उनका हल किया था।इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेणु मंच से अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान कई बार घोषणा की हैं। इसलिए अनिंदर सिंह नॉटी अपनी जानकारी को दुरुस्त कर ले।
मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोरोना की 2 साल तक मार झेलने के बावजूद अनेको विकास कार्य हुए हैं। ऊर्जा मंत्री बनने के बाद पाँवटा साहिब के विकास के क्षेत्र में अधिक गति मिली हैं। फ़ोरलेन और धान ख़रीद भी भाजपा सरकार और चौधरी सुखराम की देंन हैं,उसका झूठा श्रेय लेना बंद करे।
मंडल ने अनिंदर सिंह नॉटी से पूछा कि वह भाजपा सरकार की छोड़ें,पिछले पाँच वर्ष कांग्रेस की सरकार रही हैं उस टाइम उनकी सरकार ने क्या क्या किया हैं। पाँवटा साहिब के लिए वह सार्वजनिक रूप से पाँवटा साहिब की जनता को बताये?कितनी बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पाँवटा साहिब का दौरा किया?कितनी माँगे उन्होंने मुख्यमंत्री से की थी?कितनी उसमें से पूरी हुई?
भाजपा सरकार ने दो वर्ष का कोविड काल झेलने के बावजूद पाँवटा साहिब के विकास में कोई कमी नही आयी हैं।चाहे वो सड़क और पुलों की बात हो,चाहे वो नदियों-नालों के चैनलजेशन की बात हो,चाहे वो सिंचाई और पीने के पानी की बात हो,चाहे स्वास्थ्य या शिक्षा की बात हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!