चुनाव नजदीक देख ऊर्जा मंत्री फोड़ने लग गए नारियल,विकास करवाने में असफल हुए साबित….

चुनाव नजदीक देख ऊर्जा मंत्री फोड़ने लग गए नारियल,विकास करवाने में असफल हुए साबित….

सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमाराई,जनता बेहाल:अश्वनी शर्मा

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां की ऊर्जा मंत्री को चुनाव नजदीक देख अब नारियल फोड़ना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा की साढ़े चार साल में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पांवटा साहिब में विकास कार्य करवाने में असफल साबित हुए हैं।चुनाव नजदीक देख अब सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर याद आ रहा है साथ रेलवे लाईन भी अब याद आ रही है
अश्वनी शर्मा ने कहा की वन विभाग की जमीन अस्पताल के पास किरनेश जंग ने कांग्रेस सरकार के दौरान स्वास्थ्य विभाग के नाम शिफ्ट करवाई थी लेकिन साढ़े चार साल भाजपा सरकार इसमें कुछ नहीं कर पाये। उन्होंने कहा की सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद है, स्टाफ नर्सों के अभाव से अस्पताल की सुविधाएं चरमरा गई है।
ऊर्जा मंत्री के होते हुए भी पांवटा साहिब में सबसे अधिक बिजली के कट लग रहे हैं जिसमें जनता परेशान है साथ ही कहा की नेशनल हाईवे पर तारूवाला के पास सबसे अधिक सड़क खस्ताहाल है साथ ही टूटी सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगा दिए हैं जिसमें सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं।
पांवटा साहिब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म है। इसके इलावा पांवटा में नशा बड़े पैमाने पर चल रहा है। जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में अब भाजपा को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!