गिरीपार क्षेत्र की बेटी करिश्मा बनी एम्स में नर्सिंग ऑफिसर,क्षेत्र में खुशी की लहर..
गिरीपार क्षेत्र की बेटी करिश्मा बनी एम्स में नर्सिंग ऑफिसर,क्षेत्र में खुशी की लहर..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र सिंघपुरा के गांव गुरुवाला की बेटी ने नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। बेटी के नर्सिंग ऑफिसर बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जिला सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब तहत सिंघपुरा के गांव गुरुवाला की करिश्मा चौधरी पुत्री जगमोहन चौधरी ने नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। और करिश्मा चौधरी अब एम्स बिलासपुर में बतौर नर्सिंग ऑफिसर अपनी सेवाएं देगी।
नर्सिंग ऑफिसर बनी करिश्मा चौधरी के पिता जगमोहन चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी ने दसवीं की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगानी से पास की जबकि 12वीं की परीक्षा डीएवी स्कूल पांवटा साहिब से पास की। उसके बाद नालागढ़ से स्टाफ नर्स का कोर्स किया। और पिछले 3 साल से मेडिकल कॉलेज चंबा में बतौर नर्स अपनी सेवाएं दे रही थी। अब बेटी ने नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास की और उन्हें एम्स बिलासपुर में बतौर नर्सिंग ऑफिसर नियुक्ति मिली है।
नर्सिंग ऑफिसर करिश्मा चौधरी के पिता जगमोहन चौधरी उपमंडल पांवटा साहिब स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों में बतौर हेल्थ सुपरवाइजर अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि उनकी माता सुलोचना चौधरी एक ग्रहणी है। बेटी की इस सफलता से बहुत खुश हैं और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
