पंजाब,हरियाणा के तर्ज पर हिमाचल में भी किसानों को सिंचाई ट्यूबवेल की बिजली मिले फ्री….
पंजाब,हरियाणा के तर्ज पर हिमाचल में भी किसानों को सिंचाई ट्यूबवेल की बिजली मिले फ्री….
CM के पांवटा साहिब दौरे से किसानों मिली निराशा:जसवींदर
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
मुख्यमंत्री का पांवटा साहिब में आना किसानो के लिए एक उम्मीद कि किरण लेकर आया था लेकिन मुख्यमंत्री ने किसानो के लिए कोई भी घोषणा नहीं की। जिससे पांवटा साहिब के किसान बड़े हताश हुए हैं।
भारतीय किसान यूनियन पांवटा साहिब के अध्यक्ष जसवींदर सिंह बिलिंग ने प्रेस बयान जारी कर कहा की हिमाचल प्रदेश के किसानो की मांग है कि पंजाब और हरियाणा कि तर्ज़ पर हिमाचल प्रदेश में भी जो ट्यूबवेल खेतों में सिंचाई करने के लिए इस्तेमाल किए जाते है। उनको बिजली फ़्री मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा की किसानो कि आमदनी घटती जा रही है और बिजली बिल दिन प्रति दिन बड़ते जा रहे है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पांवटा साहिब आने से यहां की किसानों को बहुत उम्मीदें थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब में किसानों के लिए कोई घोषणा नहीं की है। जिससे किसानो को हताशा ही हाथ लगी है।
