ABCI ने बिना अनुमति गिरा डाले एनएच के किनारे हरे भरे पेड़…

ABCI ने बिना अनुमति गिरा डाले एनएच के किनारे हरे भरे पेड़…

एबीसीआई की मनमानी के आगे बेबस वन विभाग…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे में काम कर रही एबीसीआई कंपनी की मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। कम्पनी ने कच्ची ढांग के पास हरे पेड़ों को धराशाई कर दिया है। इससे पहले भी निर्माणाधीन कंपनी ने 5 दर्जन से अधिक पेड़ गिराए थे। जिस पर वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य इन दिनों बड़े जोरों पर चला हुआ है। पांवटा साहिब से सतौन तक 25 किलोमीटर का कार्य एबीसीआई कंपनी को मिला है। नेशनल हाईवे में चौड़ीकरण में सैकड़ों पेड़ काटे गए है। जिसकी अनुमति उच्च न्यायालय से ली गई थी। लेकिन पांवटा साहिब से सतौन के बीच एबीसीआई कंपनी ने दर्जनों ऐसे हरे पेड़ गिराये है। जिनकी कोई अनुमति नहीं ली गई है। इन दिनों एबीसीआई कंपनी ने सतौन के नजदीक कच्ची डांग के पास सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया हुआ है। जिसमें कच्ची ढांग के पास कंपनी ने हरे पेड़ धराशाई कर दिये हैं और आधा दर्जन से अधिक पेड़ गिरने के कगार पर है। कंपनी द्वारा गिराए गए पेड़ों पर वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की गई है। लेकिन आगामी कार्रवाई अभी तक अमल में नहीं लाई गई है।

उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की सूचना मिलते की रेंज अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!